फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Isaac used to feed the family by doing labor

मजदूरी कर इसाक परिवार का करता था भरण पोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Isaac used to feed the family by doing labor
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले इसाक पेशे से मजदूर हैं। मजदूरी कर वह परिवार के आठ लोगों का भरण पोषण करते हैं। बेटा उवैस छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। इसाक अपने बेटे और भांजी को लेकर साले के साले की शादी में शरीक होने गांव हटव्वा पट्टी जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही जहां शादी की खुशियां फीकी पड़ गई, वहीं इसाक के परिवार में कोहराम मच गया। टक्कर मारने वाली कार का नंबर चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर में इसाक (48) का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर इसाक रोजमर्रा की मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रशीदा के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। करीब एक महीने पहले उनके घर बिलारी के गांव बिरामपुर निवासी भांजी अर्शमा आई थी। रविवार को इसाक अपने तीसरे नंबर के बेटे उवैस (10) और भांजी अर्शमा (06) को अपने साथ बाइक से क्षेत्र के गांव हटव्वा पट्टी जा रहे थे। यहां उनके साले के साले कासिम की बारात अमरोहा जानी थी। इसाक डिडौली में अपनी मौसी शमशीदा को टेंपो से उतारकर किराया दे रहे थे, जबकि दोनों बच्चे बाइक के पास खड़े थे। जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी, उसका नंबर चंडीगढ़ का बताया गया है। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। दो मासूम बच्चे और इसाक की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां फीकी पड़ गईं। शादी में शामिल होने पहुंचे तमाम रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। एसओ सुनील ने बताया कार के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed