फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Irreparable loss to the society due to the death of Netaji: Mehboob

नेता जी के निधन से समाज को अपूर्णनीय क्षति : महबूब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Irreparable loss to the society due to the death of Netaji: Mehboob
सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवाद का एक स्तंभ ढह गया है। उनके निधन से परिवार व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नल में शोक सभा का आयोजन एक बैंक्वट हॉल में किया गया। जिसमें समाजवादी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व केबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि नेता जी को बचपन से ही राजनीति में लगाव था। नेता जी की पहचान एक धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में थी। यहां पूर्व एमएलसी परवेज अली, डॉ. आफताब सैफी, वीरभान सिंह यादव, राजकुमार यादव, हाजी निराले अंसारी, मुख्तार नकवी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने मुलायम सिंह यादव किसानों का सच्चा मसीहा बताया। यहां चौधरी सरजीत सिंह, रवि खेड़का, संतराम सिंह, भूरे अली, संजीव यादव, रफत प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गजरौला के अवंतिका नगर बस्ती में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कौशिक के आवास पर शुक्रवार की सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां पूर्व मंत्री जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक, मास्टर अख्तर हुसैन, चौधरी राजेंद्र सिंह, श्योनाथ सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed