{"_id":"658203bebd69bd99fd090987","slug":"investigation-started-into-female-teacher-having-snake-around-her-neck-gajraula-news-c-284-1-jpn1003-10686-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला शिक्षिका द्वारा गले में सांप डाले जाने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला शिक्षिका द्वारा गले में सांप डाले जाने की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। महिला शिक्षिका द्वारा गले में सांप डाल कर वायरल हुए फोटो के मामले में जांच शुरू हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में जाकर जांच शुरू की। शिक्षिका से पूछा कि स्कूल में मदारी को बुलाकर सांप दिखाने का काम क्यों किया गया।
मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद सुल्तानठेर पहुंचे। यहां पर उन्होंने उस प्रकरण की जांच की, जिसमें एक महिला शिक्षिका द्वारा गले में सांप को डाल कर अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शिक्षिका से पूछा कि स्कूल में मदारी को खेल तमाशा दिखाने के लिए क्यों बुलाया गया। क्या उससे बच्चों को कोई प्रेरणा मिलती है। उसे स्कूल में बुलाने की इजाजत किसने दी। आ भी गया था तो गले में सांप डाल कर शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस क्यों पहुंचाई। महिला शिक्षिका ने सांप को प्लास्टिक का बताया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उसे कड़ी फटकार लगाई। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि बुधवार तक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
-- -- --