फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigation started in case of extortion of funds by showing mud work on Chakrod

चकरोड पर मिट्टी का कार्य दिखाकर धनराशि निकालने के मामले की जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in case of extortion of funds by showing mud work on Chakrod
एक चकरोड पर दो ग्राम पंचायतों द्वारा मिट्टी डालने का कार्य दर्शाकर धनराशि हड़पने के के मामले की जांच शुरू हो गई है। एपीओ सौरभ कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लॉक की सीकरी भूड ग्राम पंचायत की ओर से मिलक से कोटा के सिमाने तक 23 अगस्त से 7 सितंबर व 24 सितंबर से 9 अक्तूबर तक 483 मानव दिवस की मजदूरी दर्शाकर 1 लाख 2 हजार 666 रुपये निकाले गए। जबकि गंगेश्वरी ब्लॉक की पाडली ग्राम पंचायत ने इसी चकरोड का नाम बदलकर खचेडू के खेत से मिलक के सिमाने तक मिट्टी डालने का कार्य दर्शाया है। 29 सितंबर से 14 अक्तूबर तक 304 मानव दिवस की मजदूरी दर्शाकर 64 हजार 752 निकाल लिए। इस चकरोड का अधिकतर हिस्सा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के अन्तर्गत आया है। जिस पर गंगा एक्सप्रेसवे का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन

बुधवार को मामला सामने आने पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। एपीओ सौरभ कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चकरोड पर किए गए कार्य का सत्यापन शुरू किया। एपीओ ने बताया कि सत्यापन की जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed