फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigation started after making a reel of teachers which went viral on social media

Amroha News: शिक्षिकाओं की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की जांच शुरू

Sat, 30 Sep 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation started after making a reel of teachers which went viral on social media
गजरौला (अमरोहा)। खुंगावली के परिषदीय विद्यालय की चार शिक्षिकाओं द्वारा रील बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की जांच शुरू हो गई। जांच अधिकारी गंगेश्वरी की खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। अभिभावकों के बयान दर्ज किए। एक शिक्षिका होने के कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें चार शिक्षिकाएं रील बना रही हैं। चारों एक साथ मिल कर डांस कर रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चारों शिक्षिकाएं कभी स्कूल परिसर में डांस कर रही हैं तो कभी खेतों को जाने वाले रास्ते पर। रील वायरल होने पर गांव के कुछ अभिभावकों ने शिक्षिकाओं पर आरोप लगाया था उनका ध्यान पढ़ाई पर नहीं रहता। वह रील बनाने में ही लगी रहती हैं। शिकायती पत्र डीएम को दिया था।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी को जांच सौंपी। जिसके बाद वह शुक्रवार को जांच करने खुंगावली पहुंचीं। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से जानकारी की। अभिभावकों के बयान दर्ज किए। शिक्षिकाओं से भी जानकारी ली। इस दौरान साथ रहे शिक्षकों का कहना है कि अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने स्कूल में अच्छी पढ़ाई होने की बात कही। जो आरोप लगाने वाले छात्र हैं, उनके परिजनों ने ही यह कहा कि शिक्षिकाएं रील बनाने में लगी रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed