फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigation of the death of the contractor and driver of the Irrigation Department was taken from the Inspector Crime.

Amroha News: इंस्पेक्टर क्राइम से ली सिंचाई विभाग के ठेकेदार व चालक की मौत की विवेचना

Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the death of the contractor and driver of the Irrigation Department was taken from the Inspector Crime.
गजरौला। सिंचाई विभाग के ठेकेदार देव ऋषि उर्फ दीपक व उनके चालक इंद्रपाल की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम से वापस ले ली है। अब थाना प्रभारी मनोज कुमार इस प्रकरण की जांच करेंगे।
विज्ञापन

गजरौला के शुक्लपुरी मोहल्ला निवासी देव ऋषि सिंचाई विभाग के ठेकेदार थे। क्षेत्र के ही गांव चौबारा निवासी इंद्रपाल उनकी कार चलाते थे। दीपक का अवंतिका नगर में कार्यालय है। 29 मई की सुबह कार्यालय के बरामदे में ठेकेदार व उनके चालक के शव मिले थे। दोनों की मौत को करीब साढ़े तीन महीने हो गए हैं लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। जबकि ठेकेदार के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक अतरपाल सिंह, बहन हेमलता और पत्नी रेखा रानी ने कई बार एसपी अमित कुमार आनंद से भी मिलकर खुलासे की मांग कर चुके है।
विज्ञापन

पिता अतरपाल सिंह और अन्य परिजनों ने पुलिस को कुछ क्लू दिए थे। दावा किया था कि इन क्लू पर काम करने पर खुलासा हो सकता है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बताए क्लू पर काम नहीं किया। इस कारण थाना पुलिस दोनों की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पा रही है। परिजनों की नाराजगी के चलते एसपी ने ठेकेदार व उनके चालक की मौत की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम अमरपाल सिंह से ले ली है। अब जांच का जिम्मा थाना प्रभारी मनोज कुमार को सौंपा है। सीओ अंजलि कटारिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि परिजन इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं थे। इस कारण विवेचना बदल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed