फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   intoxicated items seller arrested

ट्रक ड्राइवरों को नशीला पदार्थ बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
intoxicated items seller arrested
अमरोहा। होटल-ढाबों पर ट्रक ड्राइवरों को नशीला पदार्थ बेचने वाले गिरोह का रजबपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 330 ग्राम एल्पराजोलम पाउडर और अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को इंस्पेक्टर अरिंवद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि एसपी सुनीति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की रात वह एसआई योगेंद्र मलिक, मनोज बालियान, चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार और अजय कुमार के साथ जोया टोल प्लाजा के पास गश्त कर रहे थे। तभी कई संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 330 ग्राम नशीला पदार्थ एल्पराजोलम पाउडर और अवैध चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विनीत निवासी मोहल्ला पीरगढ/प्रेमनगर थाना अमरोहा देहात, संजू निवासी मोहल्ला पीरगढ़ थाना अमरोहा नगर, धर्मवीर उर्फ धर्मा व रिंकू निवासी नसीरपुर थाना डिडौली, महेश निवासी जय ओमनगर अमरोहा नगर बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक सभी आरोपी बेहद शातिर किस्म के नशीला पदार्थ तस्कर हैं, जो गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ लेने के लिए नशीला पदार्थ एल्पराजोलम पाउडर होटलों पर खडे़े ट्रक ड्राइवरों को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed