{"_id":"6249f0d0ac4c556fac78e88b","slug":"intigreated-pach-house-will-start-inthis-season-jpnagar-news-mbd423557979","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीजन से इंटीग्रेटेड पैक हाउस शुरू होने की उम्मीद, एक्सपोर्ट होगा आम और सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीजन से इंटीग्रेटेड पैक हाउस शुरू होने की उम्मीद, एक्सपोर्ट होगा आम और सब्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अमरोहा के आम दुनिया भर मेें मशहूर हैं। यहां से हर साल हजारों टन आम विदेश निर्यात किया जाता है। लेकिन, मैंगो पैक हाउस नहीं होने के कारण काफी मात्रा में आम खराब हो जाता है। यही हाल सब्जियों का है। जिले से टमाटर, करेला, तोरई, लौकी, गोभी, गाजर आदि सब्जियां बड़ी मात्रा में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई तक सप्लाई की जाती है। प्रत्येक वर्ष सैकड़ों टन टमाटर व करेला, गोभी आदि सब्जी पैक हाउस न होने की वजह से बेकार हो जाती है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। इस सीजन तक इंटीग्रेटेड पैक हाउस शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होते ही अमरोहा सब्जी और फल निर्यात का हब बन जाएगा।
वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा के आम और सब्जी कारोबारियों को बड़ी सौगात दी थी। इसके बाद वर्ष 2021 में जिले में इंटीग्रेटेड पैक हाउस के निर्माण को मंजूरी मिल गई थी। करीब आठ महीने में 1442.55 लाख रुपये की लगात से मंडी समिति परिसर में मैंगों एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। ठेकेदार के मुताबिक करीब 25 दिन में बिल्डिंग को मंडी समिति के हैंडओवर कर दिया जाएगा। जबकि मंडी समिति के डीडीएम विनय कुमार और डीडीसी राजीव शर्मा ने बताया कि आम के इस सीजन में ही पैक हाउस का चालू करने की पूरी तैयारी है। जल्द ही मशीनें मिलने की उम्मीद है। पैक हाउस शुरू होने के क्षेत्र के कारोबारी और किसानों को बड़ा फायदा होगा। कारोबारी देश ही नहीं विदेश तक में आसानी से फल और सब्जियां भेजकर मोटा मुनाफा कमा सकेंगे। साथ ही पैक हाउस बनने के बाद आम के लिए अमरोहा को लखनऊ और सहारनपुर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उत्पादन अधिक होने पर आम खराब नहीं होगा। उत्पादक अपना आम और सब्जी को पैक हाउस में लंबे समय तक सहेज कर रख सकेंगे।