फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Intezar, the prime accused in the rape of a teenage girl, arrested.

Amroha News: किशोरी से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी इंतेजार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Intezar, the prime accused in the rape of a teenage girl, arrested.
डिडौली। हाईवे किनारे स्थित एक गांव में बहन के घर गई किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी डिडौली क्षेत्र के एक गांव में की थी। उसकी छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के घर अक्सर जाती थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला इंतजार किशोरी पर बुरी नीयत रखता था और आए दिन छेड़खानी करता था। बीती 25 जून की दोपहर आरोपी ने मौका पाकर घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी अपनी चप्पल और मोबाइल मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पीड़िता की मां शिकायत लेकर आरोपी के पिता शमशाद के पास पहुंची तो आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। मामले में जिवाई चौकी प्राभारी की घोर संवेदनहीनता भी सामने आई थी। शिकायत मिलने के बावजूद जिवाई चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने मामले को पूरी तरह दबा दिया और इसकी भनक प्रभारी निरीक्षक को भी नहीं लगने दी। बीते मंगलवार को जब यह मामला एसपी लखन सिंह यादव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने त्वरित कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बतासा कि मुख्य आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed