{"_id":"693dd4513b2af26a2f0fd413","slug":"intelligence-agencies-are-scanning-reenas-social-media-accounts-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-153398-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रीना के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही हैं खुफिया एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रीना के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही हैं खुफिया एजेंसियां
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई बांग्लादेशी महिला रीना बेगम के सोशल मीडिया पर साढ़े तीन लाख से अधिक फॉलाअर्स हैं। खुफिया एजेंसी रीना बेगम के सारे सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में जुटी हुई है।
रीना बेगम के खाते में जमा रकम के स्रोत भी पुलिस तलाश रही है। रीना बेगम व उसके शौहर राशिद अली के मोबाइल फोन खुफिया एजेंसी के कब्जे में हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला कटरा निवासी राशिद अली व उसके घर में रह रही बांग्लादेशी महिला रीना बेगम को गिरफ्तार किया था। राशिद अली काफी समय से सऊदी अरब में रहता था।
रीना बेगम से उसकी मुलाकात सऊदी अरब में ही हुई थी। 2021 में दोनों ने निकाह कर लिया था। अक्तूबर 2025 में राशिद व रीना बेगम नेपाल के रास्ते भारत में आए थे। एटीएस संभल यूनिट, एलआईयू, एसओजी आदि ने राशिद व रीना बेगम से गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसी दोनों के फोन से सोशल मीडिया अकांउट खंगाल रही हैं। रीना बेगम के सोशल मीडिया पर करीब साढ़े तीन लाख फॉलाेअर्स हैं। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर रील बनाकर पोस्ट करती है। इससे उसे काफी आमदनी होती है। खुफिया एजेसिंया रीना बेगम के आय के स्रोत तलाश रही है। नेपाल, बंगलादेश, सउदी अरब में वह किन किन लोगों के संपर्क में थी।
भारत आने के बाद उसने किन किन लोगों से संपर्क किया। इसकी जानकारी में खुफिया एजेंसी जुटी हुई है। एजेंसी रीना बेगम के खातों में जमा रकम को टेरर फंडिंग से भी जोड़कर चल रही हैं।