{"_id":"69373c1a86662ca72e0b2cf1","slug":"instructions-to-seek-explanation-if-the-absence-of-girl-students-is-found-to-be-low-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-153040-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्राओं की अनुपस्थिति कम मिलने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्राओं की अनुपस्थिति कम मिलने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
Tue, 09 Dec 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सीडीओ ने सोमवार को अमरोहा नगर व ग्रामीण के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाठ योजना का अनुशरण न करने व बालिकाओं की अनुपस्थिति पर उन्होंने दोनों विद्यालयों के शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान छात्राओं का शैक्षिक स्तर पर ठीक नहीं मिला।
अमरोहा नगर स्थित कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान तीनों कक्षाओं में कुल 25 बालिकाएं अनुपस्थित मिलीं। मिडडे-मील में भोजन की गुणवत्ता ठीक मिली। गणित से संबंधित सवाल करने पर छात्राएं संताेषजनक जवाब नहीं दे सकीं जिस पर सीडीओ पर शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एआरपी की उपस्थिति में मुख्य विषयों का मासिक टेस्ट कराया जाए। शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने व पाठ योजना का पालन न करने पर उन्होंने सभी शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सीडीओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। यहां सहायक रसोइया जुलाई माह से अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नोटिस जारी कर सेवा समाप्त करने के निर्देश देते हुए नवीन चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। यहां भी 100 छात्राओं के सापेक्ष 39 छात्राएं अनुपस्थित मिलीं। यहां छात्राओं के पास शिक्षण सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं मिली। यहां भी छात्राओं का शैक्षिक स्तर ठीक नहीं मिला। साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। यहां भी सीडीओ ने सभी शैक्षिक स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।