फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to make complete arrangements for the devotees on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल इंतजाम करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:21 AM IST
सार

डीएम बीके त्रिपाठी ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा की तैयारियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक की।तिगरी आने जाने वाले मार्गों का निरीक्षण का मेला शुरू होने से पहले ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।पुलिस को सुरक्षा और शांति व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Instructions to make complete  arrangements for the devotees on Kartik Purnima

विस्तार

डीएम बीके त्रिपाठी ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा की तैयारियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक की। डीएम ने अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर खड़ी फसलों को किसानों को नोटिस भेजकर कटवाया जाए। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी इमानदारी से निभाएं। तिगरी आने जाने वाले मार्गों का निरीक्षण का मेला शुरू होने से पहले ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद तिगरी की अंगूरी देवी धर्मशाला में आयोजित बैठक में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मेले में ग्रामीण प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि तिगरी की तरफ आने जाने वाले गड्ढा मुक्त हो जाने चाहिए। इस दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि मेला स्थल पर जो फसलें खड़ी हैं, जो जल्द से जल्द कटवाया जाए। इसके लिए स्थानीय लोगों की कमेटी बनाने को कहा। हिदायत दी कि दुकानों को लगवाते समय यह ध्यान रखा जाए कि मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पिछले साल के मुकाबले सफाई कर्मियों की संख्या अधिक की जाए। जिससे श्रद्धालुओं को गंदगी का सामना न करना पड़े। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रकाश व्यवस्था मुकम्मल करने के निर्देश दिए। मेला स्थल शुरु से अंतिम छोर तक प्रकाश का इंतजाम किया जाए। मेले में स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में पशु चिकित्सा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। इस दौरान सीएमओ राजीव सिंघल ने आश्वासन दिया कि मेले में अस्थायी अस्पताल का संचालन किया जाएगा। डाक्टर, नर्स और एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। अस्थायी अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। डीएम ने जल निगम को पीने के शुद्घ पानी के इंतजाम के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने कहा कि मेले में पेयजल के लिए जिला पंचायत की तरफ से 12 सौ हैंडपंप लगाए जाएंगे। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को मेला शुरू होने से पहले ही सभी मार्गों का निरीक्षण कर गड्डों को भरने के निर्देश दिए। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। संचार की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी टॉवर लगाने के निर्देश दिए। पुलिस को सुरक्षा और शांति व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम मायाशंकर, डीडीओ, एसडीएम धनौरा अरुण कुमार, डीएफओ, डीएसओ, सीवीओ, गजरौला बीडीओ, मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक और डीएम ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। देखा कि इस बार घाट कहां पर बनाए जाएंगे। गंगा में जल कितना है, यह भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed