फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to deduct one day's salary of 43 employees

Amroha News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 43 कार्मिकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Instructions to deduct one day's salary of 43 employees
अमरोहा। चुनाव प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले 43 पीठासीन एवं मतदान कार्मिकों पर डीएम ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, अधिक आयु का हवाला देकर चुनाव ड्यूटी से बचने वाले कार्मिकों की रिपोर्ट वीआरएस के लिए शासन की स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में होने वाले लोकसभा निर्वाचन के लिए तीन अप्रैल को चुनाव में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। हर पाली में 820 कार्मिकों को शामिल किया गया था। पांच अप्रैल तक चले प्रशिक्षण में 43 मतदान कार्मिकों ने लापरवाही बरतते हुए भाग नहीं लिया। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने ऐसे मतदान कार्मिकों पर डीएम से कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिसके बाद डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों का एक-एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए हैं। सीडीओ ने बताया चुनाव में प्रशिक्षण से बचने वाले कार्मिकों पर वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान 139 कर्मी चुनाव ड्यूटी करने में अक्षम पाए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी जा चुकी है। कई कर्मियों ने शादी का हवाला देते हुए भी ड्यूटी काटने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ही ड्यूटी काटने के संबंध में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed