Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inspector suspended for negligence regarding arrest procedures; remand of two accused cancelled

Amroha News: गिरफ्तारी नियमों में लापरवाही पर इंस्पेक्टर निलंबित, दो आरोपियों की रिमांड निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for negligence regarding arrest procedures; remand of two accused cancelled
अमरोहा। दूसरे राज्य में गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर अमरोहा देहात इंस्पेक्टर सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सीजेएम डॉ. लकी की अदालत ने दोनों आरोपियों की रिमांड याचिका निरस्त कर दी। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अवमानना की कार्रवाई के लिए मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की संस्तुति की है। एसपी लखन सिंह यादव ने इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के मुकदमे से जुड़ा है। मोहल्ला पुष्कर नगर निवासी कृष्णा उर्फ प्रतीक ने 15 अक्तूबर को विवेक उर्फ विक्रांत, मोहसिन पठान, शाकिब, अयान और निखिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 14 अक्तूबर की रात पुरानी रंजिश में मारपीट और तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन नवंबर को शाकिब और विवेक उर्फ विक्रांत को उत्तराखंड के देहरादून स्थित क्लेमनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पांच नवंबर को दोनों को रिमांड के लिए सीजेएम अदालत में पेश किया गया। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर आपत्ति दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि पुलिस ने दूसरे राज्य में गिरफ्तारी से पहले आवश्यक अनुमति और स्थानीय पुलिस को सूचना देने के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। आरोपियों को स्थानीय थाने में दाखिल कराने और मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। रवाना जीडी में उत्तराखंड जाने का उल्लेख नहीं था और गिरफ्तारी मेमो के कई कॉलम खाली थे।
अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर दोनों की रिमांड निरस्त कर दी। आदेश की प्रतियां डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और एसपी अमरोहा को भी भेजी गई हैं।

-------------
देहात इंस्पेक्टर सुनील कुमार को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, अपराध से जुड़ी जानकारी छिपाने और लापरवाही बरतने के मामलों में निलंबित किया गया है। मामले में विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
- लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed