फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inspector injured in accident four days ago dies

Amroha News: चार दिन पूर्व हादसे में घायल दरोगा की मौत

Mon, 03 Feb 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Inspector injured in accident four days ago dies
जोया (अमरोहा)। चार दिन हाईवे पर हादसे में घायल दरोगा मोहित कुमार की नोएडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनपद बुलंदशहर के थाना व गांव सलेमपुर निवासी मोहित कुमार जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां में दारोगा के पद पर तैनात थे। मोहित कुमार 29 जनवरी को छुट्टी बिता कर घर से ड्यूटी पर शाहजहांपुर जा रहे थे। जब वह कार से कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना पहुंचे तो अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उन्हें डिडौली पुलिस ने पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल आ गए थे। हालत नाजुक होने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में ले गए थे। वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह मोहित कुमार की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि घायल दारोगा की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई है। पीएम के लिए मेमो नोएडा पुलिस को भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed