फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inspection of offices

शौचालयों में पसरी गंदगी पर भड़के डीएम, साफ-सफाई के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
inspection of offices
अमरोहा। डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर और कार्यालयोें का औचक निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह डीएम बीके त्रिपाठी अपने कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय, नजारत, कोषागार, सूचना विभाग आदि सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नाजिर सदर को निर्देश दिए कि शौचालयों की साफ-सफाई और पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, कलक्ट्रेट में अग्निशमन यंत्र, अभिलेखों और पत्रावलियों का रख-रखाव, रजिस्टर मेंटेन, आवश्यक जगह पर कूड़ादान, लटकते तार, अलमारी के ऊपर समान न रखना, नियमित साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों के स्पष्टीकरण जारी करने के आदेश अपर जिलाधिकारी विनय कुमार को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed