{"_id":"572a510c4f1c1b32375cd065","slug":"inspection-of-nursing-home-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकृत अस्पताल में चढ़ती मिलीं मरीजों को बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकृत अस्पताल में चढ़ती मिलीं मरीजों को बोतलें
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
Updated Thu, 05 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ के छापा मारने की सूचना लीक हो गई और टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग गए। लेकिन कई स्थानों पर टीम को कामयाबी भी मिली। इस दौरान बिना पंजीकृत अस्पताल में मरीजों को ग्लूकोज की बोतलें भी चढ़ती मिलीं। फिलहाल टीम ने 13 पैथ लैब, अल्ट्रासाउंड केंद्र और क्लीनिकों पर छापा मारकर नोटिस थमाए हैं।
एसीएमओ डा.रामजी वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर बुधवार को जोया कस्बे में छापेमारी की। यहां डा.हुकम सिंह गिल के क्लीनिक पर गैस सिलेंडर मिला और मरीजों को बोतलें चढ़ती मिलीं। जबकि उनके क्लीनिक का पंजीकरण मार्च माह में एक्सपायर हो चुका है। फिलहाल डाक्टर को नोटिस देकर लाइसेंस रीन्यू कराने की हिदायत दी।
इकौंदा रोड पर डा.सुभाष का अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते मिला। यहां कई मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा था। बोलते भी चढ़ाई जा रहीं थीं। इस दौरान टीम ने दो अल्ट्रासाउंड सेंटर, तीन पैथ लैब और आठ क्लीनिकों पर छापे मारकर संचालकों को नोटिस थमाए और जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिन का वक्त भी दिया। इस दौरान तमाम झोलाछाप दुकानें बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन
13 पैथ लैब, क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। सभी को नोटिस देकर तीन दिन में जरूरी कागजात पेश करने के लिए कहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- डा.रामजी वर्मा, एसीएमओ