फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inprovement of hospitals

46 लाख रूपये से सुधारी जाएंगी 33 अस्पतालों की मूलभूत सुविधाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
inprovement of hospitals
अमरोहा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए विभाग जल्द काम शुरू करेगा। जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 33 अस्पतालों की सेहत सुधारी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना के अनुसार काम करने का दावा किया है। इसके तहत अस्पतालों में बेड, पंखे, पीने के पानी समेत अन्य जरूरी चीजों को और बेहतर किया जाएगा। ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रोगी कल्याण समितियों को 46,87,500 रुपये आवंटित हुए हैं। जिले में कुल 33 अस्पतालों की सेहत सुधारी जाएगी जिसमें आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, नौगांवा सादात और ढबारसी भी शामिल है। इनके अलावा 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। दरअसल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी हो गई है। इसके चलते मरीजों को असुविधा हो रही है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय से बजट की मांग की गई थी। इसके बाद जिले में कुल 46,87,500 रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाएगी। ताकि रोगियों को सहूलियत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब इस बजट से पीने के पानी, बेड, पंखे, कूलर समेत आवश्यक सामानों की कमी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed