फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   injured peacock died

जख्मी मिले मोर की मौत

Sat, 21 Apr 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 21 Apr 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
सुतारी कला स्कूल के पास जख्मी मिले मोर ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अब तक छह मोरों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय पक्षी की लगातार मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन

शुक्रवार को सियाली जागीर के वन रेंज कार्यालय में मोर की मौत हो गई है। यह मोर गुरुवार को सुतारी कला में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास जख्मी मिला था। डायल सौ की गाड़ी ने जख्मी मोर को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से वन विभाग ने अपनी सुर्पुदगी में ले लिया और सियाली जागीर वन रेंज कार्यालय में ले गए। 
विज्ञापन

यहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मोर की मौत हो गई। मरने वाले मोरों की संख्या छह हो चुकी है। ढबारसी के बागों में मोर के घायल मिलने का सिलसिला नौ अप्रैल को शुरू हुआ था। तब से लेकर आज तक यह थमने              का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय पक्षी मोर के लगातार मरने से           वन विभाग में हड़कंप मचा            हुआ है। टीम ढबारसी पहुंचकर बाग स्वामियों को हिदायत दे चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल टीम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घायल मोरों को नहीं बचा पाने के कारण डाक्टर पहले ही इलाज से हाथ खड़े कर चुके हैं। जिसके चलते एक जख्मी मोर को आईवीआरआई बरेली भेजा गया था लेकिन, उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गुरुवार को स्कूल के पास मोर जख्मी मिला था। बताया जा रहा है कि पास                    ही में एक बाग है और कार्रवाई से बचने के लिए जख्मी हालत में मोर को स्कूल के पास फेंका            गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed