{"_id":"6ab6db88f820b104420f87eb","slug":"information-sought-regarding-the-profiling-of-sanitation-workers-under-the-namaste-scheme-and-ayushman-cards-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173927-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सफाई कर्मचारियों की नमस्ते योजना की प्रोफाइलिंग व आयुष्मान कार्ड की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सफाई कर्मचारियों की नमस्ते योजना की प्रोफाइलिंग व आयुष्मान कार्ड की मांगी जानकारी
विज्ञापन
अमरोहा। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत ने नगर पालिका परिषद अमरोहा में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नमस्ते योजना और आयुष्मान भारत योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष अमर कुमार वाल्मीकि ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मांगपत्र देकर सफाई कर्मचारियों की संख्या, नमस्ते योजना के तहत हुई प्रोफाइलिंग और आयुष्मान कार्ड बनने की स्थिति की जानकारी मांगी है। कहा कि नगर पालिका में वर्तमान में कितने स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, इसकी श्रेणीवार जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही नमस्ते योजना के आधिकारिक पोर्टल या एप पर अब तक कितने कर्मचारियों का डिजिटल सर्वे पूरा हुआ और कितने की प्रोफाइलिंग अभी बाकी है, इसकी जानकारी मांगी गई है। महापंचायत ने पोर्टल पर सत्यापित सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों में कितने लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं तथा कितने कर्मचारी इस सुविधा से वंचित हैं, इसका विवरण भी मांगा है।
संगठन ने प्रत्येक सफाई कर्मचारी को नगर पालिका की ओर से आधिकारिक सेवा प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है, ताकि आयुष्मान कार्ड बनवाने में उन्हें परेशानी न हो। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन नगर पालिका प्रशासन के साथ समन्वय कर पात्र सफाई कर्मचारियों का डिजिटल सत्यापन और आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करेगा। इस दौरान दलजीत सिंह वाल्मीकि व संतोष कुमार वाल्मीकि आदि रहे।