फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Information about joining employment given to women at Krishi Vigyan Kendra

कृषि विज्ञान केंद्र पर महिलाओं को दी रोजगार से जुड़ने की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Information about joining employment given to women at Krishi Vigyan Kendra
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने, रोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह वह घर में पोषण वाटिका के साथ ही नर्सरी की बेड बनाने, वर्मी कंपोस्ट किस तरह तैयार कर अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह का संचालन करने वाली महिलाएं शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचीं। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.एके मिश्र ने महिलाओं को नर्सरी की बेड बनाना, वर्मी कंपोस्ट तैयार करने, अजोला की खेती करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि वह किस तरह इन कार्यों को कर आत्म निर्भर बन सकती हैं। मधुमक्खी पालन व घर में पोषण वाटिका तैयार करने की जानकारी दी गई। अपने घर के पास में एक गृह वाटिका जरूर बनाएं। इससे उनके घर में दैनिक उपयोग की सब्जियों का उत्पादन होगा और ताजी सब्जियां मिलेंगी।
विज्ञापन

केंद्र के वैज्ञानिक डॉॅ.शीशपाल सिंह ने फल, फूल, सब्जियों व औषधीय पौधों की खेती के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाएं मिश्रित अचार बनाकर घर की आमदनी को बढ़ा सकती हैं। केंद्र के कार्यक्रम सहायक डां आरपी सिंह ने महिलाओं को जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि किस तरह अजोला की खेती कर परिवार को उससे जोड़ सकती हैं। विवेक कुमार सिंह ने बैंकिंग से संबंधित योजनाओं और उद्यमशीलता के बारे में जानकारी दी। महिला समूह से आह्वान किया कि कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ कर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। जतिन शर्मा व रविंद्र कुमार ने भी महिलाओं को रोजगार संबंधी जानकारी दी। सविता, अनीता ,गजेंद्र, मीनू कुमारी, गीता देवी, बवीता देवी, अंजू, संगीता, गुड्डी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed