फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indiscriminate power cuts from city to villages

Amroha News: शहर से लेकर गांवों तक अंधाधुंध बिजली कटौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate power cuts from city to villages
अमरोहा। तापमान में बढ़ोतरी के बीच बिजली भी अब लोगों को रुलाने लगी है। शहर से ग्रामीण इलाकों तक बिजली की अंधाधुंध कटौती होने लगी है। कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल हो जा रही है। रोस्टर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। भीषण गर्मी में रात में कटौती होने से शहर के लोग सड़कों और छतों पर टहलकर को मजबूर हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। बात करने पर उनका रटारटाया जवाब मिलता है कि कटौती कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन

तमाम प्रयास के बावजूद जिले में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा है। जबकि तहसील को 22 व गांवों को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर तय है। लेकिन जिले में इस समय यह रोस्टर सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। अगर शहर की बात की जाए तो यहां पर इस समय महज 18 से 20 घंटे ही आपूर्ति मिल पाती है। इस दौरान कहीं न कहीं फॉल्ट व कटौती होती रहती है। इससे लोगों को इस गर्मी में बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही है। शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति की स्थिति इस कदर बदहाल है कि बिजली कब आएगी और कब कटेगी, इसका कोई रोस्टर नहीं रह गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दिन हो या रात बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है और कुल सात से आठ घंटे तक की कटौती होती है। ग्रामीण इलाके में तो बिजली की आपूर्ति काफी बदहाल है। अधिकांश इलाके में तो नाममात्र की आपूर्ति मिलती है। दिन में आपूर्ति पूरी तरह गायब रहती है और देररात में आपूर्ति शुरू होती है और सुबह होते ही गायब हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जर्जर तार भी बन रहे बाधा
जिले में जर्जर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। दशकों पुरानी विद्युत लाइनें बिछी हुई है। जब इन पर थोड़ा भी अधिक लोड पड़ता है तो तार टूट जाते है। इससे आपूर्ति बंद हो जाती है। सबसे खराब हालत रजबपुर और ताहरपुर बिजली घर इलाके की है। यहां उपकेंद्र से बिछी विद्युत लाइन बहुत ही जर्जर है। अगर यहां तार टूट जाए तो घंटों आपूर्ति बहाल होने में लग जाते है।

-----------------
मई, जुलाई व अगस्त माह में विद्युत आपूर्ति की अधिक डिमांड रहती है। गर्मी के कारण तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर फुंकने की अधिक घटनाएं हो रही हैं। इसी वजह से रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति करने में थोड़ा दिक्कतें आ रही है।
- सुनील कुमार, एसई बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed