फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indian Constitution is the largest and most written constitution in the world: Vipin

भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा व लिखित संविधान : विपिन

Thu, 04 Dec 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Constitution is the largest and most written constitution in the world: Vipin
अमरोहा। क्षेत्रीय मंत्री अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के विपिन त्यागी ने संविधान दिवस के पखवाड़े के तहत गोष्ठी में संंविधान की विशेषताएं बताई। कहा कि संविधान ने जहां अधिकार प्रदान किए हैं तो वहीं कर्तव्य निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

विपिन त्यागी ने कहा कि पहली बार 26 नवंबर 1949 को ही भारतीय संविधान औपचारिक रूप से लागू हुआ था, वहीं आधिकारिक तौर पर संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ था। भारतीय संविधान को तैयार होने में दो साल से अधिक का समय लगा। संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार ने 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। डॉ. आंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है, जिन्होंने संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय संविधान तैयार करने के लिए संविधान निर्माताओं ने 60 से अधिक देशों के संविधानों का गहराई से अध्ययन किया और वहां से बेहतरीन सिद्धांतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ढाला। जैसे मौलिक अधिकार, अमेरिका से और संसदीय प्रणाली ब्रिटेन से ली गई। हालांकि हमारा संविधान अन्य देशों की काॅपी नहीं, बल्कि प्रेरणा का भंडार है। हमारा संविधान अनोखा है क्योंकि यह समय के साथ बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए लचीला भी है। इसमें संशोधन किए जा सकते हैं और साथ ही, देश के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए कठोर भी है। यानी आसानी से बदला नहीं जा सकता। संविधान लागू होने के बाद से इसमें अब तक 100 से अधिक बार संशोधन किए जा चुके हैं। इस दौरान प्रदेश मंत्री सर्वेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, महामंत्री राजपाल, अवनीश शरण बंसल, राजीव सैनी, स्नेहा चौधरी, पुलकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed