{"_id":"62a4e6f49144c003ab16ac2f","slug":"india-emerging-as-world-s-largest-economy-mayankeshwar-jpnagar-news-mbd4311354127","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा भारत : मयंकेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा भारत : मयंकेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शनिवार को अमरोहा पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने केंद्र की आठ साल की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। साथ ही पदाधिकारियों से केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास को पूरा किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण धन योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 122 करोड़ आवास स्वीकृत किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ 22 लाख शौचालयों का निर्माण कराया। बाबा साहेब आंबेडकर के सम्मान में 5 स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया। भगवान बिरसा मुंडा के संग्रहालय का निर्माण किया एवं उनकी जन्मतिथि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। शहीदों के बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया। कहा कि भारत की सुरक्षा को सुधार किया गया। यूक्रेन में ऑपरेशन करके युद्ध में फंसे भारतीयों को निकाला। अर्थव्यवस्था में सुधार 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत अट्ठारह करोड़ 6 लाख मूल्य के 34 करोड़ 43 लाख स्वीकृत हुए। विश्व का सबसे बड़ा सुधार जीएसटी के बाद देश के विकास के लिए रिकॉर्ड कर अप्रैल 2022 में एक करोड़ 60 लाख करोड़ का संग्रह हुआ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, ममता गुर्जर, राकेश वर्मा, अभिनव कौशिक, चंद्रभान भाटी, रमेश कलाल, गुरिंदर सिंह ढिल्लो, चंद्रपाल खड़गवंशी, पबनीत कुमार, राहुल चौहान, भगवंत सिंह चौहान, डॉ के एस सैनी, सुमन सैनी, विनीता सैनी, पिंकी वर्मा, आशु अग्रवाल, संतोष गुर्जर, मनोज बेसबाल, अवनीश शरण बंसल, प्रेम सिंह सैनी, चैनसुख गोला, सुमन सैनी, सोनिया प्रजापति, पुष्कर लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।