फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indecent messages sent on sister-in-law's Instagram

साली के इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Indecent messages sent on sister-in-law's Instagram
युवक ने साली के इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे। यही नहीं युवक ने पत्नी के फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। बिजनौर के एक गांव निवासी युवती की शादी देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि विवाहिता का पति नंबर बदल कर फोन पर जान से मारने की धमकी देता है। फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देता है। युवक ने पीड़िता की बहन के इंस्टाग्राम पर भी अश्लील मैसेज भेजे। बदनामी के डर से विवाहिता परेशान है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed