फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   incrochment in mandi samiti

मंडी समिति परिषद में करा दिया अवैध निर्माण

Sun, 15 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 15 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
incrochment in mandi samiti
अमरोहा की मंडी समिति में अवैध निर्माण - फोटो : amar ujala
 मंडी समिति परिषद में गोलमाल चल रहा है। दो आढ़तियों ने अवैध तरीके से एक हजार वर्ग फीट में टीनशेड डालकर दो गोदाम तैयार कर लिए। इसका न आवंटन हुआ और न टेंडर ही निकाला गया, जबकि नियमानुसार बिना अनुमति के मंडी परिसर में एक ईंट तक नहीं लगाई जा सकती। बावजूद इसके मंडी के तीसरे प्लेटफार्म पर गोदाम के लिए पानी का प्याऊ तक तोड़ डाला गया।
विज्ञापन


गुलड़िया रोड पर वर्ष 1991 में मंडी समिति परिषद का निर्माण हुआ था। इन 25 वर्षों में आढ़तियों की भरमार हो गई है। फल, सब्जी से लेकर गुड़ खांडसारी का व्यापार भी यहां से ही चलता है। मौजूदा वक्त में यहां सब कुछ गोलमाल चल रहा है। बिना परमिशन मंडी समिति में एक ईंट तक नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन


बावजूद इसके समिति के अधिकारियों से साठगांठ करके दो आढ़तियों ने करीब एक हजार वर्ग फीट जमीन पर टीनशेड लगाकर गोदाम बना लिए। इनमें एक गोदाम समिति के दफ्तर से सटा हुआ है और यह खाली स्थान किसानों के मवेशियों को बांधने के लिए संरक्षित है जबकि दूसरा गोदाम मंडी समिति के तीसरे प्लेटफार्म पर पानी के प्याऊ को तोड़कर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निर्माण के लिए न तो टेंडर ही निकाला गया और न ही आवंटन हुआ। दोनों गोदामों पर एकाधिकारी होने और मंडी समिति के अधिकारियों की कारगुजारी से अन्य आढ़तियों में रोष पनप रहा है।

ये है नियम
मंडी समिति परिषद का अपना निर्माण विभाग है। परिषद की सीमा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हो या फिर परिषद के परिसर में निर्माण कार्य करना हो, यह सब निर्माण विभाग के अधीन है। कार्य के लिए सबसे पहले टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाई जाती है। जरूरतमंद आवेदन करते हैं और इसके बाद लाटरी या सुविधा अनुसार जगह का आवंटन कर दिया जाता है। आवेदकों से निर्धारित धनराशि भी वसूल की जाती है।


-मंडी समिति में आढ़तियों की तादाद अधिक है। इस कारण आढ़तियों के बैठने के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है। क्योंकि आढ़तियों से लाखों रुपये की आमदनी होती है।
-निरंकार सिंह, सचिव मंडी समिति परिषद अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed