फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Increased toll tax but forgot to stop illegal cut responsible

Amroha News: टोल टैक्स तो बढ़ाया पर अवैध कट बंद करना भूल गए जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Increased toll tax but forgot to stop illegal cut responsible
अमरोहा। 31 मार्च की रात से वाहन चालकों का हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। बावजूद इसके नेशनल हाईवे पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्थिति ये हैं गजरौला से पाकबड़ा तक हाईवे पर कई जगह अवैध कट बने हैं जो लोगों की जान लील रहे हैं। ये ही नहीं हाईवे चौड़ीकरण के बाद जिम्मेदारों की ओर से लाइट नहीं लग पाई गई है। जगह-जगह लाइटें न होने की वजह से हाईवे पर अंधेरा रहता है। जिस कारण हादसे होने का भी अंदेशा बना रहता है। हालांकि कुछ स्थानों पर लाइट जरूर लगाई गई हैं लेकिन बृजघाट से लेकर पाकबड़ा के बीच अधिकांश जगह लाइटों की दरकार है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई साल दर साल टोल टैक्स बढ़ाती है। लेकिन उसके हिसाब से कोई सहूलियत नहीं दी जाती। भाकियू नेता चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया कि सरकार ने केवल टोल टैक्स बढ़ाने पर तो जोर दिया है सुविधाओं पर नहीं। जोया के टोल प्लाजा पर भी लोगों के लिए कोई सहूलियत नहीं है। इतना जरूर है कि टोल प्लाजा को पहले के मुकाबले और बेहतर ढंग से भवन तैयार हो गए हैं। ठेकेदार और एनएचएआई से जुड़े अधिकारियों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है लेकिन जैसे टोल टैक्स बढ़ाया जा रहा है वैसे लोगों को सहूलियत भी मिलनी चाहिए। कई बार अधिकरियों ने अवैध कट बंद कराने के लिए कहा है। इसके बाद भी अधिकारी एक या दो कट बंद करके खानापूर्ति कर लेते हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुए एग्रीमेंट के अनुसार प्रतिवर्ष टोल दरों में वृद्धि की जाती है। ये वृद्धि महंगाई दर के आधार पर होती है। बढ़ी टोल की दरों की सूची जल्द मिल जाएगी। बात लोगों की सहूलियत है तो टोल प्लाजा पर सभी व्यवस्थाएं हैं। अवैध कटों बंद कराया जाता है। लेकिन लोग अपनी सहूलियत के आधार पर बना लेते हैं। -धना जी डोगरे, टोल मैनेजर जोया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed