{"_id":"6726a0b91079b6e3d9018534","slug":"increase-in-patients-suffering-from-asthma-respiratory-and-eye-irritation-due-to-firecracker-pollution-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128568-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पटाखों के प्रदूषण से बढ़े दमा, सांस और आंखों में जलन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पटाखों के प्रदूषण से बढ़े दमा, सांस और आंखों में जलन के मरीज
Sun, 03 Nov 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ दमा व सांस रोगियों की संख्या बढ़ गई है। काफी लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर से बाहर निकलने पर प्रदूषण के कारण आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। गले में खराश और सीने में चुभन होने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
दिवाली पर बृहस्पतिवार को प्रदूषण ज्यादा बढ़ गया। जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गईं। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही है। सांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शुक्रवार और शनिवार को जिला अस्पताल और सभी सीएचसी की इमरजेंसी में मरीज पहुंचे। जिसमें अधिकांश मरीज दमा, सांस व आंखों में जलन के मरीज थे। चिकित्सकों ने परामर्श और दवाइयां दी। दो दिन में सरकारी अस्पतालों में 217 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को दवाइयां दी गईं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आंखों में जलन व सांस के रोगी भी उपचार के लिए आए थे। सभी को दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।