{"_id":"68780e5bcb6eb3f49c016425","slug":"in-the-review-meeting-instructions-were-given-to-speed-up-revenue-collection-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143881-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश दिए
Thu, 17 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। इसमें एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। स्टांप की कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व ने वाणिज्य कर, वाहन कर, आबकारी विभाग, सिंचाई, विद्युत, मंडी, स्टांप, परिवहन कर सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा कर कम राजस्व वसूली वाले विभागों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों से धारा 67, 34 और 116 के न्यायालय में चल रहे वादों की समीक्षा भी की।
उन्होंने वादों के निस्तारण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। कहा कि तहसील में कोई भी केस लंबित न रहे, अभियान चलाकर वादों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि एंटी भूमाफिया के तहत भूमाफियों पर प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।