फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the darkness of the night, an axe was used on lush green mango trees.

Amroha News: रात के अंधेरे में हरे भरे आम के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
In the darkness of the night, an axe was used on lush green mango trees.
हसनपुर। रात के अंधेरे में हरे भरे आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई। सुबह में सुबूत मिटाने के लिए खेत की जुताई भी करा दी गई। शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे वृक्षों को नुकसान पहुंचाने वालों को हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार की रात को गांव रामपुर भूड़ के नजदीक एक आम के बाग में पेड़ों को काट लिया गया। करीब सात से आठ पेड़ों को काटा गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन कर्मियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। आए दिन माफिया किस्म के लोग आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि कार्रवाई की जा रही है, पेड़ काटने वाले जुर्माना जमा कर देते हैं। इसके बाद उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी का कहना है कि आम के पेड़ काटे जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed