{"_id":"6135225b8ebc3e5fa21d4173","slug":"in-the-case-of-the-death-of-the-student-the-police-detained-a-suspicious-youth-dhanaura-news-mbd401633954","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक निवासी छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक से पूछताछ के आधार पर नगर के एक रेस्टोरेंट से शुक्रवार की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। फुटेज में छात्रा हिरासत में लिए गए युवक के साथ नजर आ रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात देहरा चक की ग्राम प्रधान कुंतादेवी की 17 वर्षीय पुत्री शालिनी का शव गांव से बाहर एक पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगाया था और डीएम व एसपी के आने तक शव को नीचे नहीं उतारने दिया था। शनिवार की सुबह इस मामले में पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगा रखा है। हालांकि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गजरौला से एक युवक को अपनी हिरासत में लिया है। इस युवक की छात्रा के साथ दोस्ती बताई गई है। युवक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने एक रेस्टोरेंट से शुक्रवार की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी की रिकार्डिंग में छात्रा युवक के साथ नजर आ रही है। काफी देर तक दोनों रेस्टोरेंट में साथ रहे हैं। सीसीटीवी की रिकार्डिंग पुलिस अपने साथ ले गई है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गजरौला क्षेत्र के किसी युवक को अपनी हिरासत मेें लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर एक रेस्टोरेंट से सीसीटीवी फुटेज ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
छात्रा की मौत को लेकर राजनीति गरमाई
मंडी धनौरा। छात्रा शालिनी की मौत के बाद स्थानीय राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने छात्रा की हत्या को कानून व्यवस्था का मामला बताते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। उनका आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता टीपी सिंह शनिवार की शाम गांव देहरा चक पहुंचे और परिजनों से मुुलाकात की और उनको आश्वासन दिया कि उनको न्याय दिलाने में पार्टी पूरा साथ देगी। रालोद की ब्लाक प्रमुख धनौरा आशा चंद्रा भी शालिनी के घर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी पूरी तरह उनके साथ है।
समाजवादी पार्टी के रविवार को हुए सम्मेलन में जिलाध्यक्ष निरमोज यादव ने भी शालिनी की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की नाकामी की वजह से दलित छात्रा की हत्या कर दी गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की इससे खराब स्थिति और क्या होगी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव जाकर परिजनों से मुलाकात की और कहा कि शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी।