फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the case of fraud, the police of Sherkot of Bijnor raided in Hasanpur

धोखाधड़ी के मामले में बिजनौर के शेरकोट की पुलिस ने हसनपुर में दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the case of fraud, the police of Sherkot of Bijnor raided in Hasanpur
रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी करने के मामले में जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार को हसनपुर कस्बे में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शेरकोट के व्यापारी से 35 लाख रुपये प्लॉट दिलाने के नाम पर ले लिए गए थे लेकिन न तो प्लॉट दिलाया और न ही रुपये लौटाए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनपद बिजनौर के शेरकोट निवासी हाजी इकबाल को हसनपुर के कुछ लोगों ने बातों में फंसाकर प्लाट दिलाने के नाम पर कई माह पहले पैंतीस लाख रुपये ले लिए थे। पीड़ित ने आरोपियों से प्लाट दिलाने के लिए कई बार कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रुपये मांगे तो रुपये भी नहीं लौटाए गए। इसके बाद पीड़ित ने शेरकोट थाने में मामले में शिकायत की। इसी सिलसिले में बुधवार को शेरकोट थाने से एसआई मुन्नालाल गौतम, सिपाही दिनेश चाहल की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंची। यहां से आमद कराने के बाद कस्बे से एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शेरकोट की पुलिस धोखाधड़ी के मामले में एक युवक को अपने साथ ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed