फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the case of death in the accident, a report has been filed against the unknown driver of Ghaziabad number Fortuner

Amroha News: हादसे में मौत के मामले में गाजियाबाद नंबर फॉर्च्यूनर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 16 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
In the case of death in the accident, a report has been filed against the unknown driver of Ghaziabad number Fortuner
डिडौली (अमरोहा)। वनवे हाईवे पर रविवार की रात अर्टिगा और फॉर्च्यूनर की टक्कर में डिडौली निवासी रमन की मौत हो गई, जबकि दोनों कार में सवार छह लोग घायल हो गए थे। हादसे में मामले में मृतक के पिता उमेश की तहरीर पर पुलिस ने गाजियाबाद नंबर फॉर्च्यूनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान के चलते हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई थी जबकि वनवे ट्रैफिक प्लान के तहत मुरादाबाद दिल्ली लेन पर दोनों ओर के वाहन चल रहे थे। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे डिडौली क्षेत्र में श्योनली की जियारत के पास दिल्ली की ओर से रही अर्टिका और मुरादाबाद की ओर से जा रही फॉर्च्यूनर कार में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार गाजियाबाद की गांधी नगर कॉलोनी निवासी कारोबारी दुर्जेश, बिहार के मधुबनी निवासी उनका चालक सुशील व अलीगढ़ निवासी तरुण गुप्ता और अर्टिका के चालक शमीम अहमद व इसमें सवार डिडौली निवासी रमन के अलावा संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव अटोरगढ़ी निवासी विकास व आकाश घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर पाकबड़ा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में फॉर्च्यूनर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed