{"_id":"6293d39e43fc0620614eb61e","slug":"in-the-battle-of-son-daughter-in-law-a-brick-came-to-the-rescue-of-the-mother-lost-her-life-gajraula-news-mbd4297218199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे-बहू की लड़ाई में बीचबचाव को आई मां के सिर में लगी ईंट, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे-बहू की लड़ाई में बीचबचाव को आई मां के सिर में लगी ईंट, गई जान
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बेटे और बहू के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने आई मां पर बेटे ने ईट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सुधार नहीं होने पर दूसरे अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। देर शाम परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
यह मामला थानाक्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित एक मोहल्ले का है। यहां निवासी वृद्ध दंपति के तीन बेटे हैं। तीनों शादीशुदा हैं। मगर वृद्ध दंपति अपने सबसे छोटे बेटे के साथ रहते हैं। आस पास के लोगों के मुताबिक वृद्ध दंपती का सबसे छोटा बेटा शराब पीने का आदी है। परिवार शराब पीने का विरोध करता है। जिसको लेकर परिवार में आए दिन कलह रहती है।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह युवक ने शराब पी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान युवक की 70 वर्षीय मां बीचबचाव करने आई। पत्नी से विवाद के चलते युवक के हाथ ईंट लग गई। वह पत्नी को ईंट उठाकर मार रहा था। मगर ईंट उसकी वृद्ध मां को लग गई। सिर में ईंट लगने के बाद जमीन पर गिरकर वृद्धा और घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर दौड़े। तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार नहीं होने पर दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शाम को वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही वृद्धा का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने इस बाबत न तो शिकायत की और न ही सूचना दी।