फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In seven days, 152 candidates for the post of president got nominated in nine municipal bodies of the district

Amroha News: सात दिन में जिले की नौ नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 152 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
In seven days, 152 candidates for the post of president got nominated in nine municipal bodies of the district
अमरोहा। जनपद में पर्चा खरीदने और नामांकन करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 96 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि सभासद पद के लिए 731 ने नामांकन कराया है। सात दिन में सभी नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 315 पर्चे बिके थे। जिनमें से कुल 152 पर्चे दाखिल हो सके। जबकि 163 पर्चे दाखिल होने से रह गए हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 और सभासद पद के लिए 87 पर्चे बिके। जबकि अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 43 में से 11 परचे दाखिल हुए हैं। गजरौला नगरपालिका से 25 में से 10 पर्चे दाखिल हुए। मंडी धनौरा में 35 में से 16 ने नामांकन कराया है। बछरायू नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 49 पर्चे बिके थे जिनमें से 19 पर्चे दाखिल हुए हैं। हसनपुर नगर पालिका में 32 में से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वही जोया नगर पंचायत में 29 में से 15 पर्चे दाखिल हुए। उझारी में 29 में से 15 लोगों ने नामांकन कराया। जबकि सैदनगली में 20 में से 14 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं नौगांवा सादात में बीच में से 14 दावेदारों ने नामांकन कराया है। इस तरह सभी नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कुल 315 पर्चे बिके जबकि 152 पर्चे दाखिल किए गए हैं। उधर सोमवार को सभासद पद के लिए 87 पर्चे बिके। जबकि 731 ने नामांकन कराया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है। मंगलवार को पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed