फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In protest against inflation, the Spaniards took out a cycle journey

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
In protest against inflation, the Spaniards took out a cycle journey
हसनपुर में रहरा मार्ग पर साइकिल यात्रा में शामिल सपाई। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर/बुरावली। देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी ने समाजवादी चिंतक और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर हसनपुर में साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सरकार पूरी तरफ फेल रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में हसनपुर संभल अड्डा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से साइकिल यात्रा शुरू हुई। रहरा रोड पर 12 किमी का सफर पूरा करने के बाद बुरावली में संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि महामारी से जब लोगों की जानें जा रही थी तब प्रदेश में जमकर लोग कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी कर रहे थे। सरकार लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करा पाई। महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस दालें, सब्जियां जरूरत के सभी सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर, जितेंद्र सिंह खड़गवंशी, गुड्डू प्रधान, मलखान सिंह, जिला महासचिव आरिफ अख्तर, अमरीश कसाना , विधानसभा अध्यक्ष जाकिर हुसैन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी, शकील चौधरी, इंशाअल्लाह चौधरी, सिराजु चौधरी, ओमकार जाटव, भगवान सहाय खड़गवंशी, राजपाल सैनी, जयपाल सिंह खड़गवंशी, खिलेंद्र पोसवाल, कैलाश प्रजापति, अखिलेश जाटव, अब्दुल चौधरी, मनोज त्यागी, राजकुमार प्रधान, ओमकार सिंह, देशराज पाल, योगेंद्र सिंह खड़गवंशी, अरुण प्रधान, जितेन्द्र बिधूड़ी, रियाजुद्दीन अंसारी, विवेक नागर, नवल किशोर जाटव, वसीम मलिक, वाजिद इदरीसी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed