{"_id":"6850835487f003188003b9f8","slug":"in-many-villages-tank-construction-is-in-limbo-the-hope-of-water-is-incomplete-in-every-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141950-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कई गांवों में टंकी निर्माण अधर में, अधूरी है पानी की आस घर-घर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कई गांवों में टंकी निर्माण अधर में, अधूरी है पानी की आस घर-घर में
Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की ओर से शुरू हुई हर घर जल योजना की मंशा ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी मुहैया करना है, लेकिन कई गांवों में अब भी टंकियों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहीं, जहां हुआ है उनमें भी अधिकांश टंकी शुरू नहीं हो पाईं हैं।
उधर, पाइप लाइन बिछाने के लिए गांवों की सड़कों को भी तोड़ दिया गया, लेकिन इनकी मरम्मत करने की सुध किसी ने नहीं ली। आलम यह हुआ कि पानी के इंतजार में गांवों की सड़कें भी बदहाल हो गईं।
जिले में दूसरे और तीसरे फेज में गांवों में घर-घर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जाना था, जिसके लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर गांवों में टंकियों का निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन उदासीनता के चलते यह योजना अपने अंतिम चरण तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
यही कारण है कि जिले में अधिकांश गांवों में इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद तो दिया गया, लेकिन उनकी मरम्मत भी नहीं हो सकी, और जहां मरम्मत हुई वहां भी सड़कें दोबारा टूटनी शुरू हो गई। साथ ही गई गांवों में टंकियों के निर्माण को बीच में अधूरा छोड़ दिया गया है। जहां पाइपलाइन बिछी उनमें कई गांवों में नियमित आपूर्ति नहीं हो हो पा रही है।
जिले में तीन कंपनियां कर रहीं हैं काम
जिले में तीन कंपनियों को ओवरहेड के निर्माण व गांवों में कनेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पीएनसी-एसपीएमएल मुरादाबाद, एलसी इंफ्रा व तीसरे फेज में ओएमआइएल-जेडब्ल्यूआईएल नई दिल्ली को काम सौंपा गया था, लेकिन तीनों ही कंपनियों का काम कछुआ गति से चलने के कारण पूरा नहीं हो पा रहा है।
अधूरा पड़ा काम टूटकर गिर रही सेटरिंग
मंडी धनौरा। गांव मलेशिया में पिछले काफी समय से टंकी के निर्माण का काम बंद पड़ा हुआ है। इस कारण टंकी के निर्माण में लगा सेटरिंग का सामान भी टूटकर गिरने लगा है। ग्रामीणों ने जल्द टंकी के निर्माण का काम पूरा कराए जाने की मांग की है। इससे टंकी का लाभ मिल सके।
कनेक्शन हुए पर नहीं शुरू हुई आपूर्ति
जोया। ब्लाॅक के गांव नारंगपुर में पानी की टंकी का निर्माण पूरा नहीं हुआ, जबकि ग्रामीणों को कनेक्शन भी दे दिए गए। टंकी का निर्माण पूरा न होने के कारण की आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जल्द टंकी का निर्माण पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।
ट्रायल पूरा, फिर भी शुरू नहीं हुई सप्लाई
कैलसा। गांव भटपुरा सकेनिया में पानी की टंकी का निर्माण पूरा होने के बाद कनेक्शन भी कर दिए गए। ट्रायल भी पूरा हो गया, लेकिन पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके अलावा नन्हेड़ा अलियारपुर में भी पिछले काफी समय से पानी की टंकी का काम पूरा नहीं हो सका।
सिमथला में भी अधूरा है निर्माण : हसनपुर व गंगेश्वरी ब्लाॅक के कई गांवों में पानी की टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। हसनपुर के गांव खरसौली व गंगेश्वरी के गांव सिमथला में टंकी का काम पिछले काफी दिनों से पूरा नहीं हो सका है। आस-पास गंदगी का आलम पसरा रहता है। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नौगांवा सादात में भी अधूरा है कई टंकियों का निर्माण
नौगांवा सादात। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल पाने की आस पूरी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के कई गांवों में पानी की टंकी का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। बांसखेड़ी व बिजरा तारापुर में अभी भी टंकियों के निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है।
- जल जीवन मिशन के तहत टंकियों के अधूरे पड़े निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही कार्यदायी संस्थाओं की बैठक भी ली जाएगी। - अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ