फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In-charge and attendant clashed in Dhanaura CHC, commotion

Amroha News: धनौरा सीएचसी में भिड़े प्रभारी और तीमारदार, हंगामा

Fri, 13 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
In-charge and attendant clashed in Dhanaura CHC, commotion
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चिकित्सा अधीक्षक पर मरीज व तीमारदार से अभद्रता का आरोप लगाते हुए सैनी सभा और बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पर खूब हंगामा किया। सीएचसी में धरना देकर अधीक्षक के खिलाफ नारे लगाए। दोनों के बीच गालियों की बौछार हुई। हाथापाई की नौबत भी आई। मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुणाल शर्मा को जिला मुख्यालय के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

हंगामे की शुरुआत तीमारदार की भूमिका में सीएचसी पहुंचे अंकित सैनी की अधीक्षक के साथ कहासुनी से हुई। नसीरपुर गांव के अंकित का कहना है कि वह अपनी मां मीना देवी का एक्सरे कराने सीएचसी आए थे। चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें एक्सरे कक्ष भेजा जो बंद था। यह बताने पर उन्हें इमरजेंसी में जाने के लिए कहां, वहां भी कोई नहीं मिला। अंकित का आरोप है कि इसकी शिकायत पर चिकित्सा अधीक्षक ने आपा खो दिया और उनको थप्पड़ जड़ दिए। बचाने के प्रयास में मां से भी मारपीट की।
विज्ञापन

अंकित की सूचना पर सैनी सभा और बजरंग दल के कार्यकर्ता सीएचसी पहुंच गए। परिसर में धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और चिकित्सा अक्षीक्षक ने एक-दूसरे को गालियां दीं। हाथापाई की नौबत भी आ गई। थानेदार मनोज कुमार पहुंचे लेकिन उन्हें शांत नहीं कर सके। कुछ देर बाद सीएमओ डॉ. एसपी सिंह सीएचसी पर आए। उनके सामने भी चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ नारे लगे। तबादले की मांग भी उठी। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को जिला मुख्यालय संबद्ध करने के निर्देश दिए और खेद व्यक्त कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं डॉ. कुणाल
डॉ. कुणाल शर्मा त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। महकमे में उनकी छवि अच्छे व जिम्मेदार चिकित्सक की है। करीब एक महीने पहले ही उन्होंने सीएचसी अधीक्षक का कार्यभार संभाला है। हालांकि पांच साल पहले भी चिकित्साधिकारी के रूप में सीएचसी पर तैनात रह चुके हैं। एक साल पहले संयुक्त चिकित्सालय बछरायूं में तैनात रहे थे।



-----------------

रोगी व तीमारदार के साथ मारपीट व अभद्रता की शिकायत पर मौके पर जाकर जांच की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुणाल शर्मा को मुख्य कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डॉ. मनदीप कुमार को वहां कार्यवाहक अधीक्षक का जिम्मा दिया है।
-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed