{"_id":"58a4a4f44f1c1bd157d8408e","slug":"in-begining-hasnpur-and-at-last-nauganwa-win-in-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआत में हसनपुर, अंत में नौगावां ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरुआत में हसनपुर, अंत में नौगावां ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के समय के साथ मतदान प्रतिशत में उतार चढ़ाव आता रहा। हर राउंड में मतदान का ग्राफ बढ़ता रहा। सुबह उत्साह तो, दोपहर के समय वोटरों का जोश ठंडा रहा। पहले चार राउंड में हसनपुर के मतदाताओं ने तीजी दिखाई तो अंतिम राउंड में मतदान कर नौगावां सादात के मतदाताओं ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए और जिले में पहला स्थान हासिल कर लिया।
सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदान को लेकर वोटरों में भारी उत्साह देखा गया। पहले राउंड में सुबह नौ बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्र में लगभग बराबर मतदान हुआ। दूसरे से चौथे राउंड तक हसनपुर के मतदाताओं ने बढ़त बनाई रखी।
अमरोहा का नंबर दूसरा था। हसनपुर में सुबह ग्यारह बजे तक 31 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अमरोहा विधानसभा में 29 और नौगावां सादात में 27 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद अमरोहा और धनौरा में मतदान की चाल सुस्त पड़ गई।
विज्ञापन
हसनपुर विधानसभा में दोपहर एक बजे तक 48 फीसदी मतदान हुआ। नौगावां सादात में 47 प्रतिशत, वहीं अमरोहा में 42 प्रतिशत और धनौरा में भी 42 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे के बाद भी हसनपुर विधानसभा में वोटरों का जोश ठंडा नहीं हुआ।
शाम तीन बजे चौथे चक्र में भी 61 फीसदी मतदान के साथ हसनपुर आगे रहा, हालांकि नौगावां सादात के मतदाता उसका पीछा करते रहे। पांचवें चक्र में नौगावां सादात में जमकर वोट बरसे। मतदान प्रतिशत में नौगावां सादात विधानसभा ने सभी को पछाड़ दिया यहां 72 फीसदी मतदान हुआ। वहीं दूसरे नंबर पर हसनपुर विधानसभा रही। तीसरे नंबर पर अमरोहा विधानसभा और चौथे नंबर पर धनौरा विधानसभा रही।