{"_id":"67cf42640546792fa30d664e","slug":"in-a-land-dispute-the-bullies-opened-fire-and-spread-terror-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135847-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमीन के रंजिश में दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमीन के रंजिश में दबंगों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने घर के सामने फायरिंग कर जमकर दहशत फैलाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में जयवीर चौहान का परिवार रहता है। जयवीर चौहान का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से काफी दिनों से जमीनी रंजिश चल रही है। वह जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। छह मार्च की रात को दबंगों ने घर पर पथराव किया और दरवाजे पर आकर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक युवक हेलमेट लगाकर घर के दरवाजे पर फायरिंग कर रहा है। पीड़ित जयवीर चौहान का कहना है कि घटना की शिकायत के बावजूद चार दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। धमकियां दी जा रही हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।