{"_id":"69596a1934181d58e70f9c08","slug":"in-a-dowry-death-case-the-father-in-law-surrendered-at-the-police-station-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154763-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज हत्या में ससुर ने थाने में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज हत्या में ससुर ने थाने में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे ससुर मोहम्मद अली ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि नौगांवा सादात के मोहल्ला बगीची निवासी कायम अब्बास ने अपनी बेटी निशा की शादी करीब दो साल पहले मोहल्ला अली नगर के रहने वाले मोहम्मद अकबर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले निशा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाते थे। 15 नवंबर को निशा संदिग्ध परिस्थितियों में आग में बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद तीसरे दिन दिल्ली के अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई थी।
मृतका के पिता कायम अब्बास की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद अकबर के अलावा ससुर मोहम्मद अली, सास शायदा, देवर अब्बास अली व जुहैर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जबकि, अन्य आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में आरोपी ससुर मोहम्मद अली ने आत्मसमर्पण कर दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।