फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In 2014, the stature of 11 candidates was smaller than NOTA.

Amroha News: 2014 के चुनाव में नोटा से भी छोटा रहा था 11 उम्मीदवारों का कद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
In 2014, the stature of 11 candidates was smaller than NOTA.
अमरोहा। चुनाव में जीत का दावा करने वाले उम्मीदवारों को ईवीएम खुलने के बाद जनता के बीच अपनी पकड़ का एहसास होता है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशी तो नोटा से ही हार गए थे। उनका कद नोटा से भी छोटा रहा गया। इन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम मत मिले। इसमें आम आदमी पार्टी और पीस पार्टी जैसे दल भी शामिल थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट पर 16 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई भी।
विज्ञापन

प्रमुख पार्टियों और छोटे दलों के साथ तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में 70.77 प्रतिशत मत पड़े थे। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर 5,28,880 वोट पाकर विजयी रहे थे। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी हुमैरा अख्तर, तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी फरहत हसन और चौथे नंबर पर रालोद उम्मीदवार राकेश टिकैत रहे। इस चुनाव में 7,779 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। जो बाकी 11 प्रत्याशी को मिले मत से अधिक था। इन 11 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम नोट मिले। नोटा से कम वोट पाने वालों में आम आदमी पार्टी, पीस पार्टी, शिवसेना के प्रत्याशी प्रमुख रहे। इनके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी रहे थे। हैरत की बात ये है कि अपनी जीत का दावा करने वाले ये प्रत्याशी नोटा के बराबर वोट लेना तो छोड़ो तीन हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।
विज्ञापन

-------------------
इन प्रत्याशियों को नोटा से कम मिले वोट
दल-----------------प्रत्याशी----------------वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

आप-------सैयद कल्बे रुशीद---2,601
निर्दलीय----नरेश कुमार--------2,493
आरएसी----खजान सिंह--------2,448
निर्दलीय----सुरेंद्र सिंह---------2,425
निर्दलीय----नरेश चंद्र---------1,431
शिवसेना----सर्वेश कुमार सैनी---980
न्यू कांग्रेस---हुसनैन रजा-------858
बमुमो------बृजलाल---------837
पीस पार्टी----राकेश----------749
आरपीआईए--महेश-----------713
एआरवीपी---राजपाल---------478
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed