फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   illegal mining

कांकर सराय के जंगल में हो रहा अवैध खनन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
illegal mining
कांकर सराय के जंगल में किया जाता है अवैध खनन - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले में खनन माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की संरक्षण में यह सब हो रहा है। हर रोज खनन से लदी सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा बुग्गी सड़कों पर दौड़ती फिरती हैं लेकिन जिम्मेदार इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करते। पंजू सराय के बाद अब देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय के जंगल में अवैध खनन हो रहा है। हर रोज ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी और बालू रेत की ढुलाई हो रही है। माफिया ने कई एकड़ जमीन को खोदकर गहरे गड्ढों में तब्दील कर दिया है, लेकिन प्रशासन आंख बंद कर बैठा है।
विज्ञापन

रविवार को माफिया के खौफ के चलते नाम नहीं बताने की शर्त पर किसानों ने बताया की कांकर सराय और मालीखेड़ा के जंगल में वर्षों से अवैध खनन का धंधा चल रहा है। गर्मी की सीजन में सबमर्सिबल पानी देना बंद कर देते है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी होती है। कहा कि कई एकड़ जमीन में अवैध खनन होने के चलते आस-पास के ऊंचे खतों का कटान होता है। इससे खड़ी फसल नष्ट हो जाती है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत आला अफसरों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। जिससे माफिया के हौसले बुलंद हो गए। अगर किसान विरोध करते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है। माफिया अवैध खनन कर सरकार को लाखों के राजस्व की चपत लगाकर अपनी जेब भर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों में माफिया की दहशत फैली हुई है। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कोई नहीं करते हैं।
विज्ञापन

खनन होने की जानकारी मुझे नहीं हैं। पिछले दिनों कुछ लोगों को पकड़ लिया था। जांच पड़ताल में पता चला कि मिट्टी उठाने वाले किसान हैं। जो अपने खेत से निजी कामों के लिए मिट्टी खोद रहे थे। लिहाज उन्हें छोड़ना पड़ा। अगर खनन विभाग की टीम कार्रवाई करती है तो पुलिस उनका पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरिहंत कुमार, एसओ अमरोहा देहात थाना
- अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। कार्रवाई हो रही है। वाहन और सामग्री को जब्त कर रहे हैं। आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। - अशोक कुमार, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed