फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal colonies will be identified and then FIR will be lodged

Amroha News: चिह्नित होंगी अवैध कॉलोनियां फिर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Tue, 28 Jan 2025 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies will be identified and then FIR will be lodged
अमरोहा। शहर में महायोजना को मंजूरी के बाद प्रशासन शहर को व्यवस्थित तरीके से बसाने की कवायद कर रहा है, लेकिन जमीन कारोबारी अवैध प्लॉटिंग के जरिए शहर की सूरत बिगाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में अभियान चलाकर करीब 1100 बीघा जमीन में 80 से अधिक अवैध कॉलोनियों की प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया जा चुका है, लेकिन ध्वस्तीकरण के बाद फिर से इन कॉलोनियों में प्लॉटिंग का खेल फिर शुरू कर दिया गया है। ऐसी कॉलोनियों का चिह्नीकरण कर अब एफआइआर दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के लिए महायोजना 2031 पर मंजूरी की मुहर लगाए जाने के बाद शहर को बेतरतीब तरीके से बसाए जाने के साथ ही सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले जमीन कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बिना जरूरी कार्रवाई पूरी किए व बिना ले-आउट पास कराए जमीन कारोबारी अवैध काॅलोनियों में प्लॉटिंग कर रहे हैं। इन कॉलोनियों में न तो मानक के अनुसार सड़कें ही बनाई गई हैं और न ही बिजली और पानी की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भ्रम में रखकर जमीन कारोबारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती शुरू कर दी है। पिछले दो माह से ऐसी कॉलोनियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। साथ ही करीब 1100 बीघा जमीन में बसाई जा रही 80 से अधिक कॉलोनियों में प्लॉटिंग का ध्वस्तीकरण भी किया जा चुका है, लेकिन ध्वस्तीकरण के बाद भी जमीन कारोबारियों ने फिर से प्लॉटिंग शुरू कर दी है। जिन पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
महायोजना के लिए आरक्षित जमीनों में भी अवैध कॉलोनी

विनियमित क्षेत्र के तहत महायोजना में जमीनों का अलग-अलग वर्गीकरण किया गया है। आवासीय, गैर आवासीय, औद्योगिक, पार्क व खेती तथा रिंग रोड के लिए जमीनों को आरक्षित किया गया है, लेकिन कई अवैध कॉलोनियां ऐसी हैं, जो रिंग रोड, खेत व दूसरी आरक्षित जमीनों पर बसाई जा रही हैं। जेई भानुप्रताप सिंह क अनुसार महायोजना के तहत ऐसी जमीनों का श्रेणी परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
एक मामले में दर्ज हो चुका है मुकदमा

अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण के बाद फिर से प्लॉटिंग करने के मामले में डीएम की सख्ती के बाद ऐसे ही एक मामले में विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह की और से मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। अब फिर से प्लॉटिंग करने वाले कई ऐसी कॉलोनियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

- अवैध रूप से बसाई जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। ध्वस्तीकरण के बाद भी फिर से प्लॉटिंग करने वालों का चिह्नीकरण भी किया जा रहा है। जिन पर एफआइआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

- सुधीर कुमार, एसडीएम सदर/ विनियिमत क्षेत्र प्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article