{"_id":"626709052954da68eb12bf06","slug":"illegal-cartridge-case-grp-team-from-agra-to-hasanpur-investigated-hasanpur-news-mbd425969588","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कारतूस प्रकरण: आगरा से हसनपुर पहुंची जीआरपी की टीम ने की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कारतूस प्रकरण: आगरा से हसनपुर पहुंची जीआरपी की टीम ने की जांच पड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में पकड़े गए अवैध कारतूस प्रकरण में आगरा की जीआरपी की टीम सोमवार को हसनपुर को कोतवाली पहुंची। यहां जिले की एसओजी टीम के साथ घंटो बातचीत की। गन हाउस का रिकार्ड चेक किया गया।
शुक्रवार की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कारतूस अमरोहा जनपद के हसनपुर से खरीदे जाने की बात कबूल की थी। आगरा पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताख से इनपुट मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित हरदयाल सिंह एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना को हिरासत में लेकर उसके बेटे प्रतीक सक्सेना निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना हसनपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद शनिवार को फिरोजाबाद जीआरपी की आरोपी प्रतीक को अपने साथ ले गई थी। फिरोजाबाद में दर्ज हुए मुकदमे में प्रतीक वांछित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। सोमवार को आगरा से जीआरपी की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंची। यहां पर पहले से ही अमरोहा के एसओजी टीम के प्रभारी संजय यादव उनका इंतजार कर रहे थे। सीओ सतीशचंद पांडेय व कोतवाल पीके चौहान की मौजूदगी में दोनों टीमों की बीच कारतूस प्रकरण को लेकर घंटों बातचीत हुई। जीआरपी की टीम ने हसनपुर पुलिस टीम की जांच से अपनी जांच रिपोर्ट का मिलान किया। गन हाउस के रजिस्टर चेक किए गए। इस दौरान आगरा की जीआरपी की गाड़ी मे एक संदिग्ध युवक बैठा रहा। हालांकि उसके संबंध में उन्होंने कुछ नहीं बताया। कोतवाल पीके चौहान ने बताया कि कारतूस प्रकरण में जांच पड़ताल की जा रही है।