{"_id":"6876b686d5b92e615002ffe9","slug":"illegal-arms-factory-busted-seven-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-143786-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
Wed, 16 Jul 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सोमवार की रात गांव बावनखेड़ी अड्डे पर बंद पड़े एक जिम में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। साथ ही फैक्टरी चलाने वाले दो आरोपियों सहित सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, 11 तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, अधबने हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं।
मंगलवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोमवार की रात हसनपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को गांव बावनखेड़ी में अड्डे पर बंद पड़े एक जिम के ऊपर सोलर प्लेटों के नीचे अवैध शस्त्र बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध शस्त्र बना रहे हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव माछरा निवासी शादाब अली और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर 32 बोर, 5 तमंचे 315 बोर, एक तमंचा12 बोर, एक अधबना तमंचा 315 बोर और 50 कारतूस 315 बोर के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के कई उपकरण बरामद हुए।
पांच शस्त्र तस्करों को भी किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि शास्त्र तस्करी के आरोप में दीपक निवासी मंझौला, थाना गजरौला को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक तमंचा 315 बोर और 2 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा वंश उर्फ गोलू निवासी ग्राम सरकड़ा, थाना बछरायूं को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक तमंचा 12 बोर, 5 कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके नागेन्द्र निवासी ग्राम सूदनपुर, थाना रजबपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अंकुश निवासी ग्राम हाफिजपुर, थाना रजबपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक तमंचा 12 बोर और 3 कारतूस बरामद हुए। गौरव निवासी ग्राम रतनपुर कला, थाना पाकबाड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ।