{"_id":"68dd91c95515cb4fa0099f63","slug":"if-you-dont-marry-my-sister-in-law-i-will-throw-acid-on-myself-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-148916-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साली से निकाह नहीं कराया तो खुद के ऊपर डाल लूंगा तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साली से निकाह नहीं कराया तो खुद के ऊपर डाल लूंगा तेजाब
Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। साली से निकाह नहीं कराने पर संभल के रहने वाले युवक ने खुद पर तेजाब डालने की धमकी दी है। उधर, साली के 112 नंबर पर कॉल करने पर आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसका चालान कर दिया। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है।
क्षेत्र निवासी एक युवती का छह अक्तूबर को निकाह होना है। युवती के पिता बेटी की शादी का कार्ड देने संभल स्थित बड़ी बेटी की ससुराल गए थे। आरोप है कि किसी बात से नाराज दामाद ने ससुर का अपमान किया। साथ ही पत्नी को भी उनके साथ नहीं जाने दिया। पुलिस के मुताबिक दामाद अपनी बहन की शादी को लेकर कही गई बातों से ससुराल पक्ष के लोगों से नाराज था। मंगलवार को दामाद ससुराल पहुंच गया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। उसने ससुराल के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया।
मामले में साली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जीजा ने उसका निकाह खुद से कराने की बात कह रहे है। जीजा ने धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह अपने ऊपर तेजाब डाल लेगा। युवती के 112 नंबर पर कॉल करने पर पहुंची पुलिस दामाद को पकड़ कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।