फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If you break traffic rules, you will get a challan at home.

Amroha News: यातायात के नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
If you break traffic rules, you will get a challan at home.
अमरोहा। यातायात नियमों को तोड़ने वालों की अब खैर नहीं होगी। सड़क हादसों को रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है। अब हाईवे समेत जिले के सात स्थानों पर 28 हाईटेक एचडी रेजोल्यूशन के साथ नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। ये कैमरे ओवर स्पीड वाहनों के चालान काटेंगे। दो स्थानों पर स्पीड रडार भी लगाए जाएंगे, जो आपके वाहन की स्पीड बताएगा।
विज्ञापन




इतना ही नहीं यातायात नियमों के साथ आपराधिक गतिविधियों को कैद कर पुलिस की तीसरी आंख बनकर काम करेंगे। पुलिस का साउंड मीटर बताएगा कि आपकी बाइक की ध्वनि कितनी तेज है। इतना ही नहीं यातायात पुलिस बरसात के मौसम में रेनकोट पहनकर ड्यूटी करेगी। जगह-जगह रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ये ही नहीं अब पुलिस के पास अपनी क्रेन होगी। जिससे हादसों के दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों कब्जे में लिया जा सके। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस की तरफ से कई प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। शासन से बजट मिलने के बाद कैमरे समेत सभी तैयारियों को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


कैमरों के लिए अमरोहा नगर कोतवाली में स्थित जिला पुलिस कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इसके लिए एलईडी लगाई जा रही है। इतना ही नहीं कैमरे वाले सभी स्थानों पर बिजली मीटर भी लगेगा। पुलिस विभाग की ओर से बिजली का कनेक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। कैमरे लगने के बाद यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान कटेंगे। इससे सड़क हादसों पर लगाम लग सकेगी। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों ने हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद कराने की सुध ली है। उनका कहना है कि कुछ अवैध कटों को बंद कराया जा चुका है जो बचे हैं, उन्हें बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------

इन स्थानों पर कैमरे लगने की तैयारी



- एक कैमरा गजरौला के ब्रजघाट चौकी के पास



- एक कैमरा जिवाई चौकी के सामने



- अमरोहा शहर के टीपी नगर चौराहा

- कल्याणपुरा-अतरासी चौराहा

- शाहविलायत दरगाह चौराहा
- हसनपुर से संभल चौराहा
- जोया चौराहे पर
----------------
महानगरों की तर्ज पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी है। इसके लिए हाईवे और शहरों के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा और कई उपकरणों की शासन से मांग की थी। शासन से कुछ धनराशि स्वीकृत मिल गई। जिसके बाद कैमरे और कुछ समान खरीदा गया है। जल्द ही कैमरे लगवाने की कार्रवाई की जाएगी।


- धर्मेंद्र खोखर, टीएसआई, अमरोहा
-----------------



पिछले दिनों हुए हादसों की ये बनी वजह

अमरोहा। पिछले दिनों जिले की सड़काें पर हुए हादसों की कई वजह सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक रजबपुर बाईपास, चौधरपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार की वजह से हादसे होते हैं। जबकि डिडौली और बुढ़नपुर में अवैध कट के कारण कई लोगों की जान चली गई है। वहीं, अतरासी चौराहे पर सर्विस लेन के लिए वाहन मोड़ते समय हादसे बढ़ गए हैं। इसके अलावा हाईवे किनारे जगह-जगह वाहन खड़े करना भी हादसों की वजह बना है।



----------------

नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट को बंद कराने का काम चल रहा है। जल्द ही सभी अवैध कट को बंद करा दिया जाएगा।



- ललित मोहन तिवारी, जीएम आरआईवी, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed