फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If they did not give free bhatures, then the bullies overturned the pan, three children were scorched by the boiling oil.

मुफ्त भटूरे नहीं दिए तो दबंगों ने कढ़ाही पलटी, खौलते तेल से तीन बच्चे झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
If they did not give free bhatures, then the bullies overturned the pan, three children were scorched by the boiling oil.
आदमपुर में कढ़ाई का तेल गिरने से चपेट में आकर झुलसे बालक। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर गांव में मुफ्त में छोले भटूरे ना देने पर गुस्साए दबंगों ने कढ़ाही का खौलता हुआ तेल फेंक दिया। गर्म तेल चपेट में आकर तीन बच्चे झुलस गए। झुलसे बच्चों का उपचार कराया गया है। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर गांव के शिव मंदिर पर रामलीला का मंचन चल रहा है। रामलीला स्थल पर गांव निवासी सरवन सैनी ने छोले भटूरे की दुकान लगा रखी है। गुरुवार रात करीब 10 बजे पांच दबंग आकर छोले भटूरे देने के लिए कहने लगे तो सरवन सैनी ने युवकों से पैसों की मांग की। दुकानदार के पैसे मांगते ये युवक गाली गलौज पर उतर आए। विरोध करने पर दबंगों ने तेल की खौलती कढ़ाही को फेंक दिया। जिससे सरवन की दुकान पर काम कर रहे तीन किशोर शिवम (15 ) पुत्र संजय, शिवा (14) पुत्र नवीन और प्रशांत (12) पुत्र महिपाल झुलस गए। जबकि तेल की कड़ाही फेंकने वाले युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

झुलसे हुए किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया गया। तीनों किशोरों का उपचार चल रहा है। दुकानदार सरवन सैनी ने आरोपियों के विरुद्ध घटना की तहरीर दे दी है। आदमपुर इंस्पेक्टर का कहना है आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed