फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If there is a fight in the fair, the police station in-charge of the area of the accused will be held responsible.

Amroha News: मेले में लड़ाई-झगड़ा हुआ तो आरोपियों के क्षेत्र के थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
If there is a fight in the fair, the police station in-charge of the area of the accused will be held responsible.
गजरौला। डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तिगरी गंगा मेला की समीक्षा बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि गंगा मेले में सफाई के उचित इंतजाम किए जाएं। एडीएम व एएसपी को निर्देश दिए कि मेले में जिस थानाक्षेत्र का व्यक्ति लड़ाई झगड़ा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग मचाते पकड़े जाने या स्टंट करने पर कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं सड़कों का काम अधूरा मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम तिगरी मेला परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्य स्नान के बाद सभी श्रद्धालुओं को घर लौटने की जल्दी रहेगी। ध्यान रखा जाए कि जाम न लगे। कोई ऐसा वैकल्पिक मार्ग तैयार रखें, जिससे जाम लगने पर श्रद्धालुओं के वाहन उधर से गुजारे जाएं। मेला क्षेत्र में प्रतिदिन फॉगिंग कराई जाए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईन को निर्देश दिए कि सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव कराया जाए। जिससे धूल व रेत न उड़े। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जो कार्य रह गए हैं, उनको शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सीसीटीवी कैमरे का नियंत्रण कक्ष इस तरह हो कि मेला क्षेत्र और आस पास के इलाके की घटनाएं उसमें कैद हों। जिससे कोई घटना हो जाने पर तुरंत काबू पाया जा सके। मेले में कोई भी कोना अंधेरे में न रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पहले मेला स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच सड़काें का काम अधूरा पाया जाने पर ठेकेदार को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed